फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम, बैंक प्रबंधक, स्वास्थ्य कर्मी सहित 30 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी समेत 30 संक्रमित
विज्ञापन

- हल्का बुखार आने पर एडीएम ने कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 30 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इनमें अपर जिलाधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक व स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1475 पहुंच गया है। 626 मरीज ठीक हो चुके, जबकि 432 होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। अब 23 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 394 केस एक्टिव हैं।
अपर जिलाधिकारी की एंटीजन किट से की गई तो वे पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि दो दिन से हल्का बुखार आने पर उन्होंने जांच कराई थी। वह आफीसर्स कालोनी स्थिति आवास पर होम आइसोलेशन में रहेंगे। इसी कालोनी के करीब डेढ़ दर्जन लोग संक्रमित हो चुके हैं। सिविल अस्पताल लिंजीगंज के दंत सहायक व शमसाबाद स्थित स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बरेली रोड फतेहगढ़ निवासी सेना के कर्नल(58) मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती हैं। ग्रानगंज में चिकित्सक के बाद एक अधेड़ भी संक्रमित हुआ। न्यू श्यामनगर ढिलावल निवासी अधेड़, नगला पजावा निवासी महिला, युवती व युवक, बजाजा निवासी अधेड़, खगऊ हरसिंहपुर निवासी युवक, कमालगंज के गांव रठौरा निवासी वृद्धा, अधेड़ व महिला, कायमगंज के नुनवारा निवासी युवक, नगला उम्मेद निवासी किशोर, लालपुर पट्टी निवासी युवक व किशोर,पट्टी मदारी निवासी युवक, शिवरई बरियार निवासी महिला व जोगपुर कंपिल निवासी युवक कोरोना की चपेट में आए हैं। शमसाबाद के गांव न्यामतपुर निवासी युवक, खुड़नाखार निवासी दो युवक व अधेड़, मोहम्मदाबाद के गांव नगला बाले निवासी व ब्रह्मपुरी पिलखना निवासी युवक, नूरनगर निवासी महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया में कोरोना की तीनों तरह की जांचें शुरू
फर्रुखाबाद। डा. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की किट लखनऊ से आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि अब तीनों तरह की जांचें ट्रूनेट, एंटीजन और पीसीआर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें