फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने एबीएसए से जवाब तलब किया

Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। चौपाल में एबीएसए संजय पटेल के अनुपस्थित होने पर अपर आयुक्त खफा हो र्गइं। उन्होंने एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।  अपर आयाुक्त ने कुंवरपुर खास गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी ने क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने ग्रामीणों से विकास गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी की। ग्रामीणों ने अपर आयुक्त को बताया कि रियासुद्दीन 10 वर्षों से प्रधान हैं।  गांव में विकास नहीं हुआ।

महिलाओं ने अपर आयुक्त से शिकायत की कि वह कई वर्षों से झोपड़ी में रह रही हैं। उन्हेें न तो आवास मिला है और न ही पेंशन। अपर आयुक्त ने बीडीओे विमला देवी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव के भगवान सिंह ने शिकायत की कि  सीसी रोड का निर्माण कागजों पर करवा दिया गया है। यहां पर कच्ची गली बनी है। इस पर अपर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस लाभार्थी का आवास अधूरा पाया जाएगा उससे वसूली करवाई जाएगी। चौपाल के  दौरान गबलू ने विकास कार्य न होने पर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने युवक को बाहर निकाल दिया। इस मौके पर डीपीआरओ, तहसीलदार विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें