फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एडी को लोहिया की गंदी मिली लैब, 50 कैमरे मिले बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य संजू अग्रवाल बुधवार सुबह लोहिया अस्पताल पहुंची। इमरजेंसी के बाद कैमरों की स्थिति देखी, तो 50 से अधिक बंद मिले। लैब में गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने ओपीडी में दोपहर दो बजे तक मरीजों के खून के नमूने लेने के निर्देश दिए। बीएसएल-टू में डेंगू की जांच न होने और ऑक्सीजन प्लांट की चाबी गायब होने पर फटकार लगाई। उन्होंने शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी संजू अग्रवाल अपने सहयोगी डॉ. राजकुमार के साथ सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचीं। मरीजों का हाल जाना और सीधे कैमरा सर्वर रूम में जा पहुंचीं। उन्हें 50 से अधिक कैमरे बंद मिले। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कैमरे की स्क्रीन सीएमएस के कक्ष में लगाने के निर्देश दिए। सीएमएस कक्ष में कई योजना में आने वाली सुविधाओं के अलावा आभा आईडी की प्रगति पर नाखुशी जताई।
एडी जब लैब में पहुंचीं, तो गंदगी देख खफा हो गईं। उन्हें हीमोग्लोबिन जांच का केमिकल भी नहीं मिला। मरीजों के नमूना लेने की जानकारी ली, तो पता चला कि साढ़े 11 बजे तक ही सेवा है। इस पर कहा कि नमूने ओपीडी में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लिए जाएं। बीएसएल-2 लैब में डेंगू की जांच न होने पर सीएमओ से कहा कि तुरंत जांचें शुरू कराई जाएं। अन्यथा कार्रवाई करेंगी। एडी ब्लड बैंक के बाद खराब बड़े ऑक्सीजन प्लांट को देखने पहुंचीं। उन्होंने चाबी मांगी, तो सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने फिलहाल न मिलने की बात कह दी। इस पर उन्होंने फटकार लगाई। कहा कि शीघ्र चालू कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अगले निरीक्षण तक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
रजिस्टर पर लगी सीएल, नहीं मिला छुट्टी का प्रार्थना पत्र
एडी ने कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर तलब किया। सात से अधिक कर्मचारियों की सीएल लगी थी। जब छुट्टी के प्रार्थना पत्र मांगे, तो एक्सरे टेक्नीशियन विजय शंकर तिवारी और डॉ. उमेश चंद्र के ही दिखाए जा सके। बिना अवकाश प्रार्थना पत्र सीएल लगने वालों में फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति, दंत विभाग की एक कर्मचारी समेत पांच लोग थे। एडी ने नाराजगी जताकर सभी के नाम अपनी डायरी में नोट कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें