फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेडी को कमालगंज सीएचसी में कबाड़ में मिली हीमोग्लोबिन जांच मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ.जीके मिश्र सुबह 11 बजे एनएचएम के डॉ.सुरेंद्र सिंह के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ.अजय कुमार के कार्यालय में बैठकर उपस्थिति रजिस्टर, डाइट, औषधि, जांच रजिस्टर आदि देखे। लैब में जाकर एलटी राजीव कटियार, संजीव व अन्य कर्मचारियों से एचआईबी, टायफाइड, मलेरिया, सीबीसी, डेंगू आदि जांचों के बारे में पूछताछ करने के साथ जांच रजिस्टर भी चेक किए। एलटी राजीव ने जेडी को बताया कि इस माह 117 लोगों की डेंगू जांच की गई। कोई पॉजिटिव नहीं मिला। उन्होंने हेल्थ एटीएम मशीन चेक की तो ठीक मिली। हीमोग्लोबिन जांच मशीन कबाड़ में रखी थी, जबकि कर्मचारी कार्ड से जांच करते मिले। इस पर मशीन ठीक कराकर जांच में उपयोग करने के निर्देश दिए गए। एक कर्मचारी एप्रैन न पहने मिलने पर यूनिफार्म में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जेडी ने ब्लड बैंक, बलगम जांच व डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। औषधि भंडारण कक्ष में दवाओं का स्टॉक व एक्सपायर दवाएं चेक कीं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक डॉ.जीके मिश्र ने पीएचसी जहानगंज का निरीक्षण किया तो वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इस पर कर्मचारियों ने स्वीपर व वार्ड बॉय की तैनाती न होने की शिकायत की। जेडी ने सीएमओ को पीएचसी में स्वीपर व वार्ड बॉय तैनात करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें