फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली व्यवस्था बाधित करने पर होगी कार्रवाई

Fri, 23 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम आशुतोष द्विवेदी। - फोटो : कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम आशुतोष द्विवेदी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बिजली विभाग में आगामी रिफार्म को देखते हुए बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बिजली व कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी बैठक में कहा कि सभी प्रशासनिक, पुलिस व बिजली अधिकारियों का एक ग्रुप बना लिया जाए। किसी भी दशा में बिजली व्यवस्था बाधित न हो। बिजली आपूर्ति में बाधा डालने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। विगत दिनों आई आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त लाइनें जल्द ठीक कर ली जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि ब्रेकडाउन में उपभोक्ताओं की कॉल अटेंड करने के साथ ही सभी कर्मियों के नाम, नंबर व पता का डाटाबेस तैयार करें। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, एएसपी, सभी एसएसी, सीओ व बिजली अधिकारी रहे।
विज्ञापन

विदित है कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नौ अप्रैल को हुई रैली के दौरान 29 मई से अनिष्चित कालीन कार्य बहिष्कार का नोटिस दिया था। शक्ति भवन मुख्यालय पर 14 से 19 मई तक आन्दोलन, विरोध सभा, कार्य बहिष्कार किया। इससे विद्युत वितरण निगमाें में अशांति की स्थिति बनी है।
प्रबंध निदेशक ने जारी पत्र में कहा कि 29 मई से हड़ताल से बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य, संचार, यातायात व जलापूर्ति आदि बाधित न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बिजली व्यवस्था में बाधा डालने व उकसाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
-
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 13 में छह दावे उपयुक्त
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, किसान एवं सर्वहित योजना व विभाग की अन्य सदृश्य पूर्व में प्रचालित कृषक बीमा योजनाओं के तहत लंबित दाव निस्तारण के लिए बैठक की। इसमें तहसील सदर के चार, कायमगंज के आठ व अमृतपुर का एक सहित कुल 13 दावे प्रस्तुत किए। इसमें छह दावे उपयुक्त पाए गए। बैठक में सीएमओ, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम आदि रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें