फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पट्टा धारकों के खिलाफ शांतिभंग की होगी कार्रवाई

विज्ञापन
गांव कंचनपुर सबलपुर में धरना देते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद )। गांव कंचनपुर सबलपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा किए अवैध पट्टेदारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। पट्टा निरस्त होने के बाद अवैण कब्जेदार राजस्व टीम को तीन दिन से पैमाइश नहीं करने दे रहे हैं। वह खेत पर ही धरना देकर बैठे हैं।
विज्ञापन

गांव कंचनपुर सबलपुर में 128 हेक्टेयर भूमि का तत्कालीन दो एसडीएम ने 68 ग्रामीणों को फर्जी तरीके से पट्टे कर दिए थे। जिलाधिकारी ने पट्टों को निरस्त दिया था। भूमि वन विभाग को दे दी गई है।
राजस्व टीम पैमाइश कर जमी को कब्जा मुक्त कराने दो दिसंबर को पहुंची थी। लाठियां लेकर कब्जेदार और उनके घरों की महिलाओं ने पैमाइश नहीं करने दी थी। शनिवार को भी ग्रामीणों ने पैमाइश नहीं करने दी। सीडीओ गांव पहुंचीं और एसडीएम प्रीती तिवारी से जानकारी ली। उन्होंने विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई लिए सीओ अजेय कुमार शर्मा को आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई होने के बाद पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण के विरोध में प्रदर्शन
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव करीमगंज के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण के विरोध में ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीण जिला मुख्यालय चले गए। ग्रामीण अलाउद्दीन ने प्रदर्शन के दौरान कहा की प्रधान पति की साठगांठ से कुछ दबंग उनके दरवाजे के बाहर नाला तोड़कर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं।
नाला टूटने से पानी सड़क पर बहता है। गांव के आम रास्ते पर अवरोध की स्थिति हो सकती है। इस संबंध में थाना जहानगंज में भी शिकायत की जा चुकी। सीडीओ को संबोधित शिकायती पत्र में नसीम शाह, कलीम, नौशाद, सादाब, कासिम शाह लालाराम, नूर मियां ने भी हस्ताक्षर किए। अलाउद्दीन ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के न मिल पाने से उन्होंने विकास भवन में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें