फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में अनुशासनहीनता हावी, एसीएमओ सहित कई गैरहाजिर

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना की आपदा में भी सीएमओ कार्यालय में अनुशासनहीनता हावी है। शनिवार को सीडीओ के निरीक्षण में ये बात सामने आई। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। तीन कर्मचारियों का वेतन काटा गया है जबकि कुछ से जवाब तलब किया गया है। चार दिन पूर्व खोले गये चार कोरोना कंट्रोल रूम संचालित न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर प्रभारी डा.अनुराग सिंह, चक्र सिंह यादव व कमलेश शाक्य से दवा आदि की खरीद की जानकारी ली तो कोरोना जांच किट काफी कम होने की जानकारी हुई।
आउटसोर्सिंग कर्मी प्रभाकर वर्मा सहित कई के गायब मिलने पर सेवा प्रदाता फर्म अवनी परिधि के खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश दिए। एआरओ वसीम से पत्रावली मांगी गई जो अपूर्ण मिलीं। बिना टेंडर के कई वर्ष से पुरानी फर्मों को काम देने का मामला भी पकड़ा गया। इस पर एआरओ से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

वहीं फर्जी हस्ताक्षर करने में रोहित, ड्यूटी से गायब रहने में कर्मचारी आलोक से स्पष्टीकरण, संविदा कर्मी अशोक को हटाने के निर्देश दिए। मनमानी ड्यूटी करने में विनय श्रीवास्तव, मनीष कटियार, वसीम, सत्यवीर, स्टेनो से स्पष्टीकरण तलब किया।
सीडीओ ने आयुष्मान के जिला प्रभारी डा.अमित मिश्रा व प्रशांत पांडेय को गांव में जाने को कहा तो उन्होंने वाहन न होने की समस्या बताई। इस बीच डा.अमित मिश्रा ने कहा कि फरवरी 2019 से उन्हें टीए के भुगतान लंबित हैं। इस पर सीडीओ ने लिपिक सत्यवीर व सर्वेश को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। उनका दो दिन का वेेतन काटने के आदेश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि एसीएमओ डा.दलवीर सिंह सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कई के काम न करने का मामला मिला। सीएमओ कार्यालय में अनुशासनहीनता हावी है। तीन कर्मचारियों का वेतन काटा गया। एक लिपिक को कार्यालय से संबद्ध करने के साथ कुछ कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
फैसिलिटी सेंटर प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब
कोरोना मरीजों की जांच के लिए मिशन अस्पताल में बनाए गए फैसिलिटी सेंटर के प्रभारी डा.दीपक कटारिया पहले दिन से ही गैरहैाजिर हैं। जब पूछताछ हुई तो उन्होंने सीएमओ को बीमार होने के संबंध में पत्र भेज दिया। सीडीओ ने डा. दीपक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
एल-1 अस्पताल बरौन में लगेंगे 16 कैमरे
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए लेवल-1 बनाए गए सीएचसी बरौन में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीडीओ ने इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा.अमित अग्रवाल से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें