फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग को लेकर सीडीओ की कविता यूट्यूब पर सराही जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस की महामारी से जंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैँसिया ने कविता गाकर उसका वीडियो यूट्यूब पर अपने एक चैनल पर अपलोड किया है। उन्होंने अपनी पंक्तियों से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, मास्क लगाने व भीड़ में न जाने को प्रेरित किया है। उनकी इस कविता को काफी लाइक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया की कविता की पंक्तियां हैं- आओ सब मिल सप्तपदी ये, जीवन में अपनाएं। कोरोना से जंग जीत, भारत को विजय दिलाएं। जब भी घर से बाहर जाएं, पहले मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर, भीड़भाड़ में न जाएं। अपने हाथों को बार-बार ,साबुन से धोएं-धुलवाएं, जल-साबुन उपलब्ध नहीं तो, सैनिटाइजर अपनाएं।
सीडीओ ने इन पंक्तियों को गाने का वीडियो यूट्यूब पर डाला है। इसमें कोरोना से जंग के लिए स्थानीय स्तर पर होने वाले काम में उन्हें दिखाया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर होने वाले काम के भी सीन डाले गए हैं। कविता में उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान को आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें