फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी मालिक तीन भाइयों सहित चार जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। व्यापारी नेता पर हमले के आरोपी बाइक एजेंसी मालिक, उसके दो भाई और एक रिश्तेदार को जिलाधिकारी ने जिला बदर किया है। व्यापारी नेता ने करीब एक वर्ष पूर्व इन लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कस्बा कमालगंज के मोहल्ला अशोक नगर निवासी बाइक एजेंसी मालिक अखिल गुप्ता, उसके भाई निखिल गुप्ता, अमित गुप्ता के अलावा परिवार के ही संदीप कुमार को एक-एक माह के लिए जिला बदर किया है।
करीब एक वर्ष पूर्व कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी व्यापारी नेता अनिल गुप्ता ने बाइक एजेंसी मालिक व उसके भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने जानलेवा हमले के आरोपियों को जिला बदर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें