सीएचसी में भर्ती बस पलटने घायल लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। बरातियों से भरी बस पलटने से दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार शाम मऊदरवाजा थाने के गांव चौरसिया मझोला निवासी बृजभूषण सिंह के पुत्र अनुज की बरात एटा के जैथरा थाने के दुबरी गांव जा रही थी। बरातियों से भरी बस कायमगंज के गांव ढमढेरा पहुंची, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में पलट गई। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेें भर्ती कराया।
वहां अनुज के चाचा अभिलाष के पुुत्र अतर सिंह (30) को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा अनीश (13), अभिषेक (10), पंकज (8), आदेश (18), रामवीर (45), अवनीश (30), संजय (15), राहुल (23), अनीस (15) सहित 20 से अधिक लोगों को लोहिया रेफर कर दिया गया।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राजेपुर। क्षेत्र के गांव अलीगढ़ के पास देर रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया। उसके पास मिले मोबाइल का सिम टूटा था। इसके चलते शिनाख्त नहीं हो सकी। (संवाद)