फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 कब्जेदारों पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। सरकारी जमीन की पैमाइश के विरोध में धरने पर बैठे कंचनपुर सबलपुर के 54 कब्जेदारों पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। सभी को एसडीएम प्रीती तिवारी ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

कंचनपुर सबलपुर में अवैध रूप से किए गए जमीन के पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। पट्टा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है। दो दिसंबर को टीम के साथ एसडीएम जमीन को कब्जा मुक्त कराने गईं थीं। कब्जेदारों ने लाठियां लेकर टीम को घेर लिया था। कब्जेदार खेत पर ही धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को छठवें दिन भी वह डठे रहे। इस पर एसडीएम ने 54 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
सर्वोदय मंडल में अवैध कब्जेदारों के साथ
धरने पर बैठे अवैध कब्जेदारों को सोमवार को भाकियू ने समर्थन दिया था। मंगलवार को सर्वोदय मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने न्याय दिलाने तक लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मण ने कहा कि कटरी क्षेत्र के गांव ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, चंदपुर, नगरिया जवाहर, सुंदरपुर, सलमेपुर गांव में हजारों बीघा जमीन पड़ी है। जिसको तहसील प्रशासन की मिली भगत से कब्जे हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की बुद्घि-शुद्घि के लिए गुरुवार को हवन किया जाएगा। धरने पर भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लक्ष्मी शंकर जोशी, हरिहर सिंह, राजू ठाकुर, रमेश चंद्र शाक्य अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें