फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सर्राफ के घर चोरी में आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मोहल्ला दीनदयाल नगर में एक पड़ोसी ने सर्राफ छोटेलाल वर्मा के घर में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पवन कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर की रात पवन कठेरिया पड़ोसी मुन्नू बाबू की छत से छोटेलाल वर्मा के घर में घुस गया था। उसने जीने के रास्ते आंगन में पहुंचकर ड्रेसिंग टेबल पर रखे एक लाख 75 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। खटपट की आवाज सुनकर छोटेलाल और उनके परिवार वाले जाग गए। उन्होंने बरामदे में रुपये न देखकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में युवक मुंह पर रुमाल बांधकर घर में घुसता दिखाई दिया।
छोटेलाल ने नवाबगंज थाने में जानकारी दी। बाद में उन्होंने चोरी की रकम 30 हजार रुपये बताई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चोर उनका पड़ोसी पवन कठेरिया ही है। पवन नगर पंचायत अध्यक्ष के चालक का पुत्र है। पुलिस ने उसके पिता राजेंद्र कठेरिया को हिरासत में ले लिया था। लगभग दो घंटे बाद पवन खुद पुलिस के पास पहुंच गया। उसने चोरी का जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि उसने 30 हजार रुपये चोरी किए थे, इसमें से 10 हजार रुपये वह जुए में हार गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवक का चेहरा सीसीटीवी में भी दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें