फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण की शटरिंग खोलते मजदूर गिरा, हाथ टूटा

विज्ञापन
घायल मजदूर राजू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। इसमें बीस मजदूर काम पर लगे हैं। बेवर रोड पर बने पिलर के ऊपर लिंटर डाला गया है। रविवार सुबह मजदूर इसकी शटरिंग खोल रहे थे।
विज्ञापन

कोई भी सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट नहीं पहने था। करीब नौ बजे पैर फिसलने से मजदूर राजू (30) सड़क पर गिर कर घायल हो गया। यह देखकर मजदूरों ने काम बंद कर दिया। ठेकेदार प्रवीन फौजदार व सुपरवाइजर जयकरन ने राजू को नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
उसका एक हाथ टूटने से प्लास्टर कर डॉक्टर ने छुट्टी कर दी। सुपरवाइजर जयकरन ने बताया कि यह मजदूर बंगाली हैं। सभी को सेफ्टी बेल्ट व हेलमेट दिया गया है। यह लोग उसका प्रयोग नहीं करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें