फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग में कार्यपद्धति व व्यवहार के सिखाए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया। इसमें जिले भर से कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें संगठन की कार्य पद्धति, कार्यकर्ता विकास, व्यावहारिक आदि सत्रों में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग का उद्घाटन श्यामनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। प्रांत उपाध्यक्ष डा. शैलेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख डा. कुलदीप आर्य, जिला संयोजक शिवम कुशवाह, नगर मंत्री आकर्ष ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
डा. शैलेंद्र शर्मा ने कहा, यह अनूठा छात्र संगठन है। इसमें छात्र, छात्राओं और शिक्षक मिलकर काम करते हैं। 70 साल से यह संगठन राष्ट्र के लिए आगे आकर काम कर रहा है। डा. कुलदीप आर्य ने कहा, यहां जिले भर से छात्र-छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कोई भी संगठन नेतृत्व क्षमता विकसित करने को ऐसा अभ्यास वर्ग आयोजित नहीं करता। विभाग संयोजक मृत्युंजय चौधरी बोले, ऐसे कार्यक्रम से कार्यकर्ता का विकास निश्चित है। उसे जिम्मेदारी का अहसास होता है।
जिला छात्रा प्रमुख राशि अग्रवाल ने कहा, परिषद में छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण हैै। हम सब कंधे से कंधा मिलाकर संगठन का विस्तार करेंगे। जिला संगठन मंत्री इटावा-फर्रुखाबाद सुमित ने कहा, संगठन को बढ़ाने में कार्यकर्ता की भूमिका अहम होती है।
प्रशिक्षण से कार्यकर्ता में संपूर्णता आती है। इस मौके आयुष वर्मा, दिनेश, अभिषेक सक्सेना, उत्सव, आशुतोष, सागर, शिखर, विपुल, राहुल, विशाल दीक्षित, अभिषेक, कल्पना, प्रेरणा, अनुराग, शिवम दी क्षित, शिवा, खुशबू, शिवांगी, संजव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संचालन प्रांजुल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें