फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव बमरूलिया निवासी चंद्रेश (50) एल्युमीनियम के गेट व शीशा लगाने का काम करता था। वह बुधवार रात काम करके बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। चंद्रेश गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घायल चंद्रेश को सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। चंद्रेश की मौत से पत्नी विमला, पुत्र सुधांशु, पुत्री शालू, दीक्षा व सुब्रत का रो-रो कर हाल बेहाल था। भाई अखिलेश ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें