फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टेंपो पलटने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अर्रापहाड़पुर मंडी से सब्जी खरीदने जा रहा एक टेंपो पलट गया। इससे सब्जी विक्रेता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी महताब (35) सब्जी विक्रेता है। वह अपने साले आमिर के साथ टेंपो से बुधवार सुबह तड़के अर्रापहाड़पुर मंडी से सब्जी खरीदने जा रहा था। टेंपो में रास्ते में दो अन्य लोग भी सवार हो गए। तेज रफ्तार टेंपो जैसे ही नेकपुर पुल के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार सभी चार लोग घायल हो गए। घायलों को उसी टेंपो से आवास विकास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साढ़े सात बजे महताब की हालत गंभीर होने पर सुबह 8 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. गौरव मिश्रा ने हालत गंभीर देख उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया।
सैफई ले जाते समय रास्ते में ही महताब की मौत हो गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे उसे दोबारा लोहिया अस्पताल लाया गया। आमिर ने बताया कि महताब पांच बहन और एक भाई है। पिता की मौत हो चुकी है। चार बच्चों में बाबू, हरिश, हासिम और कहंकसा है।
विज्ञापन

महताब की पत्नी गजाला बेगम सात माह की गर्भवती है। परिवार का भरण पोषण महताब सब्जी बेचकर करता था। अब पत्नी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
दुर्घटना में मरे महताब के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह दिल्ली में काम करता था। पिता की मृत्यु के बाद से यहीं रहने लगा था। पिता का बुधवार को चालीसवां था। उसी दिन महताब की भी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें