फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दूध डेयरी की पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी पत्नी व बेटी सात फीट गहरी खाई में जा गिरे। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नसरतपुर नौगवां ग्राम पंचायत के गांव बहादुरापुर निवासी सोनपाल(45) शनिवार रात बाइक से अपनी पत्नी व पुत्री को बैठाकर मोहद्दीपुर निवासी साढू के घर से अपने घर लौट रहे थे। करीब रात 9 बजे कमालगंज-दरियावगंज रोड पर नौगवां व बिचपुरी गांव के बीच सामने से आ रही दूध डेयरी की पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन गहरी खाई में जा गिरे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला, सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लोहिया अस्पताल ले गई। जहां से सैफई रेफर किया गया।
सैफई ले जाते समय सोनपाल की मौत हो गई। वहीं पत्नी रूपा(35) व बेटी श्रव्या(10) का इलाज चल रहा है। बड़ी पुत्री शिवानी ने पिकअप यूपी 74 टी 4408 के चालक कन्नौज के विविया जलालपुर निवासी विजय पुत्र जितेंद्र के खिलाफ गलत साइड में आकर पिता की बाइक को रौंद देने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार के मुखिया की मौत व पत्नी-पुत्री की गंभीर हालत की सूचना पर गांव में शोक छा गया।परिवार में लोगों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें