कमालगंज। विकास खंड में इस बार प्रधान पद पर सर्वाधिक प्रत्याशियों का रिकार्ड पतौंजा ग्राम पंचायत में बना है। यहां 5394 मतदाता प्रधान पद पर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं पैगूपुर में 717 मतदाता ही हैं। जबकि यहां 9 प्रत्याशी हैं। इसी तरह फत्तेपुर रावसाहब में 724 मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। कमालपुर में वोटर तो 1770 हैं, प्रत्याशी तीन ही हैं।
विकासखंड की 118 ग्राम पंचायतों में झिझुकी ग्राम पंचायत में ही प्रधान पद के लिए एक पर एक मुकाबला होना है। अन्य सभी में दो से अधिक प्रत्याशी हैं। अधिक उम्मीदवारों वाली ग्राम पंचायतों में 2753 मतदाता वाली सितौली ग्राम पंचायत में 20 प्रत्याशी हैं। नगला भीखा में 19 प्रत्याशी व मतदाता 1722 हैं। 18-18 उम्मीदवार वाली ग्राम पंचायत नसरतपुर नौगवां में 2456, जीरागौर में 1845, 17-17 उम्मीदवार वाली पंचायतों में बहोरा में 1554, सिरौंज में 13764 मतदाता हैं। 16-16 प्रत्याशियों वाली ग्राम पंचायतों में कुम्हौली में 1035, ईशापुर में 2988, गदनपुर तुर्रा में 4177, शेखपुर में 3573, देवरान गढ़िया में 1574 वोटर हैं। कम प्रत्याशियों वाली ग्राम पंचायतों में पांच ग्राम पंचायतों में 4 उम्मीदवार हैं।
इनमें ईशेपुर में 1697, चुनूपुर गढ़िया में 1663, करमचंदपुर में 1178, हब्बापुर में 873, लक्ष्मण नगला में 986 बोटर हैं। छीतापुर कपूरापुर में 849 मतदाता, प्रत्याशी 11 हैं। जरारी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं। यहां मतदाता 7204 व प्रत्याशी 11 हैं।