फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा की टक्कर से हाईवे पर किनारे ककड़ी खीरा बेच रहे किसान की मौत हो गई। ई-रिक्शा दो पेड़ों के बीच में फंस गया। ई-रिक्शा का चालक भाग गया। मौके पर भीड़ के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों को हटाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव अर्जुन नगला निवासी किसान भइयालाल राजपूत (50) सोमवार को बरेली-इटावा हाईवे पर सड़क के किनारे ककड़ी व खीरा जमीन पर रखकर बेच रहा था। लगभग 7.30 बजे सेंट्रल जेल की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सड़क के किनारे बैठे भइयालाल के ऊपर से निकलता हुआ दो पेड़ों के बीच में जा घुसा।
भइयालाल के सिर व सीने पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा का चालक वहां से भाग गया। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर भइयालाल के पुत्र लख्मीचंद्र, अरविंद कुमार, शिवराम, अमर सिंह, पुत्री राखी व पत्नी नन्हीं देवी मौके पर पहुंची। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इससे बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव कुमार व सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क से भीड़ को हटाकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। पुलिस ने खेत में काम कर रहे लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

भइया लाल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

घटना स्थल पर रोते बिलखते भइयालाला के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

घटना स्थल पर पड़ा ई रिक्शा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें