फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से कोटेदार की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में देवेंद्र उर्फ कन्हैया का रोता भाई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधायक से मिलने जा रहे बाइक सवार कोटेदार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया (35) पुत्र मलखान सिंह अपने गांव के राशन कोटेदार थे। वह मंगलवार शाम को वह बाइक से अपने गांव से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह से किसी काम से मिलने जा रहे थे। इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र में सातनपुर मंडी रोड पर श्याम नगर के पास बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से देवेंद्र को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मच गया। देवेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई जितेंद्र है। बहन पूजा की शादी हो चुकी है। पत्नी जूली रो-रोकर बेहाल हो गई। बेटे शुभ व हनी हैं। पिता व छोटा भाई खेती करता है। कोतवाल देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें