फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर बैठी वृद्धा के कमर पर चढ़ी बैलगाड़ी

विज्ञापन
ड़क पर घायल पड़ी महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपनी पुत्री के घर आई एक वृद्धा नाती के साथ साइकिल से जाते समय बैलगाड़ी की चपेट में आ गई। बैलगाड़ी उसके कमर से निकल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के थाना पाली के गांव शिवपुरी निवासी बालकराम की पत्नी बिटोली (60) की मोहल्ला सलावतखां में पुत्री ब्याही है। वह दोपहर करीब 12 बजे यहां चिलसरा रोड पहुंची थीं। वहीं उनका नाती रामगोपाल साइकिल से नानी को लेने पहुंच गया। रामगोपाल ने नानी को साइकिल पर पीछे बैठा लिया। वह चलने ही वाली थी कि एक बैलगाड़ी दौड़ते हुए आई और साइकिल में टक्कर मार दी। वृद्धा नीचे गिरी और बैलगाड़ी उनके कमर से निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर अन्य रिश्तेदार पहुंचे। एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें