फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में किरन के गमगीन खड़े परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुुर थाना अल्लाहगंज के गांव देवीपुर निवासी किरन देवी (42) ने बहू विनीता को बीमार होने पर शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सोमवार को किरन पुत्र के दोस्त सत्यम के साथ बाइक से खाना देने के लिए नर्सिंग होम आई थीं। बहू को खाना देने के बाद वह सत्यम के साथ बाइक से घर जा रही थीं। सत्यम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
तुषौर गांव के सामने दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सत्यम व किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने किरन को मृत घोषित कर दिया। पुत्र रमन ने बताया कि पिता संतोष सिंह की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता है। दोस्त सत्यम की हालत भी गंभीर है।
छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा है रमन
मां किरन देवी की मौत से रमन रो-रो कर बेहाल हो गया। उसके ऊपर अपने पांच छोटे भाई बहन सूरज, रजनी, सविता, मीनू व श्वेता की जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के लोग रमन को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें