फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह के नेतृत्व में जगतपाल, सलमान अहमद, साहब सिंह, जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र को सौंपा। इसमें कहा कि राज्य सभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी ने छापा मारकर 12 घंटे जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर उनसे आठ दिन तक पूछताछ की, लेकिन जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फर्जी शराब घोटाले के अभियुक्तों ने ईडी को 14 बार बयान दिए, लेकिन संजय सिंह का नाम नहीं लिया गया। अचानक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया है। एक माह के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई, इसका ईडी ने कोई विरोध भी नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। जितेंद्र दीक्षित, नरवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें