मोहम्मदाबाद। एक पिता ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर में कहा कि 21 सितंबर की रात वह शिव बरात देखने मोहम्मदाबाद आया था। संकिसा रोड पर एक गांव के पास उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दूसरे समुदाय का एक युवक अपने दो साथियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जब मैंने देखा तो युवक भाग गए।
पुत्री ने बताया कि काफी दिनों से उसकी युवक से बातचीत चल रही है। पिता ने आरोप लगाया कि युवक पुत्री का शोषण कर रहा। वह धर्मांतरण करने की साजिश रच रहा है। वह जानमाल की धमकी दे रहा। पिता ने जब युवक से उलाहना दिया तो हमलावरों ने गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मामला अगर सही होगा तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)