कमालगंज। जहानगंज थाना क्षेत्र के कुंदन गणेशपुर गांव में पुलिस ने एक महिला से पैसे और जेवर हड़पने के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि एक महिला आरोपी की तलाश जारी है। पीलीभीत निवासी शीला देवी उर्फ जावित्री ने बताया कि कुछ दिन पहले फर्रुखाबाद निवासी चरनजीत, श्यामा, राज और रोशनी उसे काम दिलाने का झांसा देकर नई बस्ती के हरदेव नगर लाए थे।
आरोपियों ने उसे काम दिलाने का बहाना बनाया था, लेकिन आरोपियों ने उसके 15,500 रुपये, चांदी की पायलें, कान के कुंडल और कपड़े हड़प लिए गए। जब उसने वापस जाने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर धमकाया।
रविवार को वह पुलिस को सड़क किनारे मिली थीं। पुलिस ने ही उसका मेडिकल कराया। उधर, इस मामले में पुलिस ने रोशनी और चरनजीत को हिरासत में लिया, जबकि श्यामा देवी फरार है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, श्यामा को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।