नवाबगंज । नौकरी का झांसा देकर बिहार की एक युवती के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटी युवती ने पुलिस को रोते हुए आपबीती बताई। पुलिस के साथ युवती को घटनास्थल मऊदरवाजा थाने भेजा गया।
बुधवार को बिहार के पटना शहर के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज में ग्रामीणों को रोते हुए मिली। युवती ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात बताई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को नवाबगंज थाने ले गई। मामला गंभीर होने पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा भी थाने पहुंचे।
युवती ने बताया कि वह जयपुर में नौकरी करती थी। दो दिन पहले नौकरी छूट गई तो वह छपरा एक्सप्रेस से अपने घर जा रही थी। कासगंज रेलवे स्टेशन पर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर रतन के तीन युवकों से उसकी भेंट हुई। यहां आने पर रात में उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण ने बताया कि सलेमपुर रतन गांव और महमदपुर कामराज की दूरी डेढ़-दो किमी है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूछताछ हो रही। (संवाद)