फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेना से नौकरी छोड़कर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना की नौकरी छोड़कर घर आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक के नाना-नानी ही घर पर थे। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही दूसरे बच्चे को लखनऊ स्थित सेना के अस्पताल में जन्म दिया है। पत्नी व मृतक के माता-पिता लखनऊ अस्पताल में ही थे। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड अपर दुर्गा कॉलोनी निवासी संजीव तोमर का पुत्र अमन तोमर (24) सैनिक था। उसकी तैनाती अयोध्या में थी। मोहल्लेवासियों के अनुसार कुछ दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। मृतक की मां गीता देवी व पिता संजीव तोमर लखनऊ स्थित अस्पताल में थे। शुक्रवार को अमन ने घर की बैठक में छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। नाना-नानी ने अमन को फंदे पर लटका देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी की। पुलिस व परिजनों ने शव नीचे उतरवाया। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अमन तोमर शराब पीने का आदी था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें