फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ में नहाते समय धार में बहा युवक, मौत

विज्ञापन
फोटो-19, मृतक अजय कुमार।स्रोत:परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर। रामगंगा नदी की बाढ़ में नहाते समय युवक धार में बह गया। ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसे बाढ़ के पानी से बाहर निकाला। हालत नाजुक होने पर परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य राजेपुर में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमैयपुर पश्चिमी निवासी अजय कुमार (22) अपने बहनोई राहुल व दो दोस्तों के साथ खाकिन पुलिया के पास रामगंगा नदी की बाढ़ में नहाने गए थे। नहाते समय अजय गहरे पानी में जाने से डूब गए। बहनोई व दोस्तो ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज धार में बह गया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर तैराक ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरू की। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद अजय को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देख परिजन अजय कुमार को सीएचसी राजेपुर लेकर पहुंचे।
डॉ. प्रमित राजपूत ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव देख मां राजवती, बहन दुर्गा, भाई ध्रुव का रो-रोकर बुरा हाल था। एसडीएम संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें