फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए युवक को सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि युवक ने स्वयं गोली मारी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बिल्हा निवासी रामप्रकाश जाटव (35) पड़ोसी गांव स्थित एक दूध डेयरी पर काम करता है। प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह चार बजे वह घर से डेयरी पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के गोली लग गई। हाथ में गोली लगने से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।
कुछ समय बाद रामप्रकाश की पत्नी मीनू ने फोन लगाया। फोन न उठने पर उन्होंने छोटे देवर राहुल को जानकारी दी। राहुल को भाई रामप्रकाश रास्ते में खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले। चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश का गांव निवासी एक युवक से विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी युवक ने रंजिश में जान से मारने की नीयत से रामप्रकाश को गोली मार दी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस घायल के भाई राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया युवक ने स्वयं ही गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें