फोटो-08, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
शमसाबाद। शमसाबाद मुख्यमार्ग पर रविवार सुबह एक युवक झाड़ियों में बेहोश पड़ा था। राहगीरों ने उसे बेहोश पड़ा देखा तो इसकी जानकारी प्रधान संजीव कुमार को दी। प्रधान ने थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। होश आन पर उसने अपना नाम अमित कुमार (35) निवासी कायमगंज बताया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है।
उसने अपना नाम व पता तो बताया, लेकिन कोई मोबाइल नंबर नहीं बता सका। युवक के बारे में जानकारी करवाई जा रही है। (संवाद)