फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहे की बाड़ में उतरे करंट से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद। खेत में लगी लोहे की बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी सुरेशचंद ने आम का बाग ठेके पर लिया है। बाग में इन दिनों आम की तुड़ाई का कार्य चल रहा है। सोमवार को उनका पुत्र नमन बाग की ओर जा रहा था। रास्ते में एक किसान ने फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लोहे की बाड़ लगा रखी है। बताया गया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की एलटी लाइन का एक तार पूर्व में टूटकर बाड़ पर गिर गया था। इससे पूरी बाड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था।
घटना से अनजान नमन ने रास्ता बनाने के लिए जैसे ही बाड़ को हटाने का प्रयास किया, उसे तेज करंट लग गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने लाठी-डंडों और गमछों की मदद से सावधानीपूर्वक युवक को बाड़ से अलग किया। हादसे में नमन के हाथ बुरी तरह झुलस गए। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें