फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
सुमित्रा देवी
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


गांव नगला भूड़ निवासी शिव कुमार की पत्नी सुमित्रा देवी (31) ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के दौरान पति शिव कुमार कायमगंज गया था। मां को फंदे पर लटका देख बच्चों ने चीख-पुकार की। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए।
प्रधान विनोद यादव ने पुलिस को सूचना दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजन को पुलिस को बताया कि सुमित्रा का यह दूसरा विवाह था। पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें