फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तरबूज खाने गया ग्रामीण नहाते समय गंगा में डूबा

विज्ञापन
गंगा में डूबे वृद्ध की तलाश करते गोताखोर, मौके पर खड़े थानाध्यक्ष  व पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शमसाबाद। रिश्तेदारी में एक ग्रामीण समधी के साथ गंगा की कटरी में तरबूज खाने चला गया। तरबूज खाने के बाद वह गंगा में नहाने के लिए घुस गया। गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गया। पुलिस ने कई घंटे गोताखोरों से खोजबीन कराई।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ रसीदाबाद निवासी जगतपाल (50) क्षेत्र के गांव फुला निवासी रिश्तेदार रामदिनेश के घर आया था। शनिवार सुबह रामदिनेश समधी जगतपाल और भतीजा विनीत के साथ गंगा कटरी में तरबूज खाने गए। तीनों ने तरबूज खाने के बाद आराम किया। इसके बाद तीनों गंगा नहाने लगे। अचानक जगतपाल गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। बचाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने कई घंटे गोताखोरों से खोजबीन कराई, मगर सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पांच घंटे बाद भी पता नहीं चला है। जाल डालने पर भी पता नहीं चला है। परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें