फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट, निर्धारित दर पर मिलेगा मुआवजा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। इसमें भाकियू सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भूमि का निर्धारित दर पर ही मुआवजा दिया जाएगा। सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का यूपीडा के तहत बैनामों की समीक्षा की। इस दौरान कुछ लेखपालों ने बताया कि विभिन्न किसान यूनियन द्वारा कुछ जगहों पर निर्धारित सर्किल रेट से अधिक दर की मांग की जा रही है। इसके साथ ही अफवाह फैलाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यह दर बढ़ा दी जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित सर्किल रेट से 4 गुना दर पर व नगरीय क्षेत्र में निर्धारित सर्किल रेट से दो गुना की दर पर भूमि का बैनामा कराते हुए भुगतान किया जाएगा। किसी भी दशा में अनुमोदित दर से अधिक मुआवजा नहीं दिया जाएगा। निकट भविष्य में सर्किल रेट बढ़ने की भी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें