फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लखनऊ की दो सदस्यीय टीम ने किया कायाकल्प कार्यों का मूल्यांकन

Wed, 15 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-03, इमरजेंसी में ड्यूटी स्टॉफ से मरीजों से मृदु व्यवहार की जानकारी देते टीम के अधिकारी। सं - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला और पुरुष अस्पताल में लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने कायाकल्प कार्यों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक समेत सभी विभागों में व्यवस्थाएं, सफाई और मरीजों के साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी ली। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कायाकल्प का मूल्यांकन करने लोहिया पुरुष अस्पताल में लखनऊ से दो सदस्यीय टीम पहुंची।
टीम में शामिल डॉ. आरिफ बेग, महताब आलम ने ओपीडी से व्यवस्थाएं परखना शुरू किया। टीम के अधिकारियों ने ड्यूटी कर्मियों से सवाल जवाब किए। जिन सवालों का जवाब कर्मचारी नहीं दे सके, उसके बारे में उन्हें जानकारी भी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इमरजेंसी का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष जोर दिया। कर्मचारियों से कहा कि किसी भी मरीज को सबसे ज्यादा फायदा अच्छा व्यवहार करने और आसपास साफ सफाई से होता है। ऐसे में हर कर्मी को अपना व्यवहार बेहतर रखना है।
विज्ञापन


बाल्टियों में गंदगी मिली
अधिकारियों ने ब्लड बैंक, वार्डों, दवा वितरण, सेंट्रल लैब आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। टीम को आग बुझाने के लिए लगी बाल्टियों में गंदगी मिली। इसे दुरुस्त रखने को कहा। टीम के अधिकारी महिला अस्पताल में भी निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ क्वालिटी मैनेजर रजा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें