फोटो-11 मोहल्ला मेहंदीबाग में आग से जले सामान को निकालते परिजन। संवाद
कायमगंज। मोहल्ला मेहंदी बाग में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान और परचून की दुकान का सामान जल गया। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया।
मोहल्ला मेहंदी बाग निवासी संजय कोरी मजदूरी करते हैं। उनका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। बैठक में ही उनकी छोटी परचून की दुकान भी है। देर रात शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी, इससे अफरातफरी मच गई।
परिजन किसी तरह बाहर निकले और लोगों की मदद से आग बुझाई। हादसे में गृहस्थी का अधिकांश सामान जल गया। दुकान में रखी करीब आठ हजार रुपये नकदी भी जल गई। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। (संवाद)