फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंदिर आ रही सेवादार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 25 Dec 2024 07:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोड की तरह संकटा माता मंदिर की सेवा करने आ रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोमबत्ती वाली गली निवासी मीना अवस्थी (45) के पति राजीव अवस्थी की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह हर रोज सुबह पांच बजे बढ़पुर स्थित संकटा माता मंदिर में सेवा करने आती थीं। सोमवार सुबह पांच बजे मंदिर के लिए निकलीं। बढ़पुर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर मंदिर की व्यवस्था देख रहे विष्णु भागकर पहुंचे। पुलिस घायल महिला को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विष्णु ने बताया कि मीना अवस्थी कई साल से नियमित माता के मंदिर में सेवा करती थीं। मौत की सूचना मिलने पर पुत्री रोली, पल्लवी और ओमजी अस्पताल पहुंच गईं।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें