फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लीकेज सिलिंडर से झोपड़ी में लगी आग, दिव्यांग झुलसा

Thu, 23 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद। खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर से झोपड़ी में आग लग गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जल गया। महिला का दिव्यांग देवर भी झुलस गया।
विज्ञापन




थाना व कस्बा निवासी मंजू देवी पत्नी शेर सिंह सोमवार शाम झोपड़ी में खाना बना रही थीं। सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी में आग फैल गई। आग की लपटों ने गृहस्थी का सामान जल गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू की। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
मंजू देवी का दिव्यांग देवर नेम सिंह भी झुलस गया। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मंजू देवी का परिवार खोखे पर चाट-पकौड़ी बेचकर गुजारा करता है। मंजू देवी ने बताया कि वह दिवाली पर गैस पर भोजन बना रही थीं, तभी सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। प्रधान देवेंद्र सिंह ने लेखपाल को जानकारी दी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन भी दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि लीकेज सिलिंडर से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें