फर्रुखाबाद। नगर के सुप्रसिद्ध देवालय श्री राधामाधव मंदिर में अन्नकूट श्री गोवर्धन पूजन महोत्सव एवं अखंड़ भंडारे का आयोजन हुआ।
भक्ति, सेवा और परंपरा का संगम बने इस आयोजन में भक्तों ने देर रात तक हरिनाम संकीर्तन के साथ आनंदपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। वैष्णवाचार्य चिन्मय गोस्वामी ने देशी गाय के गोबर से भगवान गोवर्धननाथ का अलौकिक स्वरूप निर्मित कर दर्शन कराए।
भगवान के समक्ष पर्वताकार में अन्नकूट सजाया गया, जिसमें पूड़ी, बालूशाही, खस्ता कचौड़ी के कूट सहित विविध व्यंजन अर्पित किए गए।
आयोजक ट्रस्टी सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, पार्थेश अग्रवाल व केयूर अग्रवाल ने अति उत्साहपूर्वक श्रद्धालुओं को रात्रि पर्यंत चले भंडारे में प्रसाद वितरण कराया।
अन्नकूट महाप्रसाद प्राप्त करने व गोवर्धन भगवान के अद्भुत दर्शन करने वालों में जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम अजय यादव, डॉ. मनोज कुमार मेहरोत्रा, रोहित गोयल, गौरव सफ्फड़, सरल दुबे, सुरेन्द्र सफ्फड़, गोपाल टंडन, महेश रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो-07, श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करते श्रद्धालु। स्रोत: स्वयं- फोटो : रेउसा क्षेत्र में वृद्ध महिला का चश्मा देखते एसओ हनुमंत लाल तिवारी।