फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग लगने से 11 झोपड़ियां जलीं

Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आग से जलीं झोपड़ियों को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में आग लगने से थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी में 11 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अगिभनकांड में अनाज, नगदी और जेवर जल गए। आग बुझने के बाद दमकल पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी रवींद्र कुमार सोमवार की शाम अपने खेतों पर काम कर रहा था। इस दौरान उसकी झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगी देखकर परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकाल आए। हवा चलने से आग ने पास के ही प्रवीन कुमार, सुनील, प्रेमपाल, रामनाथ, सुनील, अनिल, जोगराज, विश्राम, कालीचरन, सीताराम और बेबी की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देखकर चीखपुकार मच गई। लोग नलकूप चला कर आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना दमकल को दी गई।

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक की झोपड़ियोें में रखा गृहस्थी का सामान, नगदी और जेवर जल गए। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि अग्निकांड में अनाज, कपड़े, जेवर, नगदी और घरेलू सामान जल गया। बेबी ने बताया कि उसके यहां रखे 30 हजार रुपये और जेवर के अलावा अन्य घरेलू सामान जल गया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि जिला प्रशासन एक गाड़ी कायमगंज तहसील में खड़ा करवा दे। उनका कहना था कि गाड़ी जल्दी आ जाती तो उनका सामान बच जाता। घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी गई। इस आग में करीब 8 लाख का नुकसान बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें