फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से महिला झुलसी, दो पशु मरे

Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। संदिग्ध हालात में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई। वहीं, एक महिला झुलस गई। करीब एक घंटे बाद पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र के गांव तुषौर निवासी राजेश कुमार के घर में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। आग लगी देख महिलाएं शोर मचाते हुए भागीं। तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसी दिनेश सिंह के मकान को भी चपेट में ले लिया। पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण पंपिंग सेट चलवाकर आग बुझाने में जुट गए।

करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर राजेश की भैंस व बकरी मर गई। वहीं, उसकी पत्नी सुनीता देवी झुलस गई। सुनीता का कसबे में ही उपचार कराया गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। अग्निपीड़ितों ने डीएम से आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें