फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए प्रशिक्षु टीचरों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 10 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में नियुक्ति न किए जाने से प्रशिक्षु शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर शनिवार को बीएसए कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद बीएसए और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


डायट में प्रशिक्षण कर स्कूलों में तैनात किए गए प्रशिक्षु शिक्षकों का परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में मौलिक नियुक्ति नहीं हुई। इसके विरोध में प्रशिक्षु शिक्षकों ने शनिवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर बीएसए कार्यालय में धरना दिया। इन्होंने बीएसए और नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन दिया।

इसमें कहा गया कि डायट में छह माह का प्रशिक्षण किया था। 7300 रुपये प्रति माह के हिसाब से मानदेय भुगतान होना था। विभाग ने अभी तक तीन माह का मानदेय भुगतान किया है। शेष मानदेय का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में 247 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इसका परिणाम आए करीब 15 दिन हो चुके हैं। फिर भी स्कूलों में मौलिक नियुक्ति नहीं की गई। इस कारण प्रशिक्षु शिक्षकों को वेतन मिलना शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर बकाया मानदेय भुगतान और मौलिक नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की मांग की है। बीएसए ने प्रशिक्षु शिक्षकों के ज्ञापन को बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें