फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुत्र को दवा दिलाने गए पिता की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पुत्र की दवा दिलाने गए पिता की आगरा में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ पंकज (41) के पुत्र प्रिंस का कूल्हा टूट गया था। पुत्र का इलाज आगरा स्थित नर्सिंग होम में चल रहा है। शनिवार को जयप्रकाश पुत्र प्रिंस को लेकर दवा दिलाने आगरा गए थे। रविवार भोर सड़क पार करते समय जय प्रकाश बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने जयप्रकाश को सरकारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रिंस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आगरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए। मृतक खेतीबाड़ी करता था। उसको कैंसर भी था। मृतक के एक पुत्री लक्ष्मी (16) तथा पुत्र प्रिंस (15) है। मां प्रेमवती, पिता गिरवर सिंह व पत्नी मधुरानी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें