फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शराब के नशे में सिपाही ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन में शनिवार को शराब के नशे धुत में एक सिपाही ने गाली गलौज और हंगामा कर दिया। सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस टीम भेजकर सिपाही का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में सिपाही के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिपाही करन शराब के नशे में सुबह पुलिस लाइन पहुंचा। वहां बैरक में अधिकारियों को लेकर गाली-गलौज किया। अन्य सिपाहियों के समझाने पर वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। साथ ही हंगामा भी किया। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक कमला सिंह को दी।
प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस टीम भेजकर सिपाही को बुलाया। सिपाही उनके सामने भी गाली गलौज करता रहा। इस पर उन्होंने सिपाही को लोहिया अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। डॉ. कीर्ति कनौजिया ने सिपाही का मेडिकल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिपाही के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि हुई है। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि सिपाही करन शराब पीकर हंगामा कर रहा था। उसका मेडिकल कराया गया। इस बारे में आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें