फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महाआरती में अलौकिक छटा, छलकता रहा उल्लास का घट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। रामलीला कमेटी की ओर से रात को आयोजित महाआरती में उत्सव का रंग छाया रहा। चौराहे पर बिजली की झालरों, चरखी और सतरंगी रोशनी के बीच आरती गायन शुरू हुआ तो अलौकिक छटा के बीच श्रद्धालुओं के उल्लास का घट छलकने लगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब चौराहे पर हनुमान-अंगद ने आरती शुरू की। नए दोहे के शुरू होने पर हनुमान-अंगद के डग ऐसे बढ़े जैसे घेरे में उछलते हुए चरखी अपनी आभा बिखेर रही हो। हनुमान बने सुंदरम दुबे व अंगद मधुर दुबे ने बोलौ आठऊ धाम बोलौ आठऊ धाम दोहे के बाद महाआरती को विराम दिया। इससे पहले आचार्य आदित्य ने रथ पर विराजमान माता जानकी सहित चारों भाइयों की आरती उतारी। संचालन प्रभाशंकर काका व दिलीप गुप्ता ने किया। गायन टोली का नेतृत्व सौरभ चौरसिया ने किया।
गायन मंडली में राजेश विश्नोई, अनुभव गुप्ता, अंकुश चौरसिया, विजय गुप्ता, प्रियांशु चौरसिया, प्रखर पालीवाल, विशाल गुप्ता, वरुण गुप्ता, अमित चौरसिया, ऋषि गुप्ता, अंकित गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रतीक चौरसिया, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, अशोक श्रीवास्तब, गणेश हलवाई भी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें