फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला से टप्पेबाज ने टॉप्स व मंगलसूत्र लूटा

विज्ञापन
टप्पेबाजी की शिकार प्रीती। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा सवार महिला से टप्पेबाज ने टॉप्स व मंगलसूत्र लूट लिया। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर आसपास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर कटरी निवासी विपिन की पत्नी प्रीती सोमवार शाम अपनी देवरानी के मायके धर्मनगरिया ई-रिक्शा से जा रही थी। ई-रिक्शा में एक अन्य युवक भी सवार था। लोको रोड पर युवक ने ई-रिक्शा में एक चेन डाल दी। बाद में पूछा चेन किसकी है। फिर कहा कि किसी सवारी की ही गिर गई होगी। युवक ने महिला को भी चेन में हिस्सा देने के लिए कहा। युवक बोला कि चेन तोड़ने से बेकार हो जाएगी। जो भी रुपये हों दे दो और चेन ले लो। इस पर प्रीती ने लालच में आकर पहने हुए टॉप्स व मंगलसूत्र युवक को देकर सोने की चेन ले ली। बाद में पता चला कि चेन नकली है। इस पर प्रीती काफी देर तक युवक को तलाशती रही, लेकिन वह नहीं मिला। ससुराल में डाट पड़ने के डर से प्रीती ने कर्नलगंज चौकी पहुंचकर शिकायत की। उसने टॉप्स व मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला ने टप्पेबाजी की शिकायत की है, बाद में टॉप्स व मंगलसूत्र लूटने का भी आरोप लगाया। वह पूरी बात सही नहीं बता पा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

टप्पेबाजी की शिकार प्रीती। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें