फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तालाब में पैर फिसलने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शौच के लिए गए बालक का पैर फिसल गया। पास के तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी कमालुद्दीन खान का पुत्र साजिद खान (8) सुबह शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब में साजिद का शव उतराता मिला। परिजनों ने तालाब में घुसकर उसे बाहर निकाला। तब तक साजिद की मौत हो चुकी थी। मां सकीना बानो ने बताया पुत्र साजिद कक्षा एक का छात्र था। बेटे की मौत पर परिजनों का रो-राकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली थी। परिजनों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें