फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा में नहाते समय बालक डूबा, तलाश जारी

Thu, 22 May 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी रक्षपाल सिंह वर्मा का सात वर्षीय पुत्र सत्यम रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ फुला गांव के पास गंगा किनारे तरबूज खाने गया था। तरबूज खाने के बाद सभी बच्चे गंगा में नहाने लगे। इस दौरान सत्यम गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और गांव की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और सत्यम की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शमसाबाद थाना क्षेत्र के दरोगा प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्कालतौर पर गोताखोरों को बुलवाकर खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन


देर शाम तक सत्यम का कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा बढ़ने के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई। मौके पर मौजूद दरोगा मिथिलेश कुमार ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों को परेशानी हो रही है, फिर भी प्रयास जारी हैं। पुलिस ने सुबह होते ही फिर से तलाशी अभियान तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें