फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्र-छात्राओं से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। छात्र-छात्राओं से भरी नाव बिरिया डांडा गांव के पास शुक्रवार सुबह बाढ़ के पानी में पलट गई। चीख पुकार सुनकर पास में खड़े ग्रामीणों ने पानी में गिरे बच्चों के अलावा साइकिल आदि को निकाला। गनीमत रही कि नाव में बैठने के दौरान ही हादसा हुआ। तेज धार में यदि नाव पलटती तो गंभीर घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन


बाढ़ क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी, दादूपुर, सुल्तानगंज खरेटा, न्यामतपुर भुकसी आदि से छात्र-छात्राएं शमशाबाद में पढ़ने जाते हैं। ढ़ाईघाट अहमदगंज-कायमगंज मार्ग बिरिया डांडा गांव के पास लगभग 50 मीटर कट गया है। इसको पार करने के लिए नाव चलाई जा रही है। नगला गढ़ी गांव निवासी नेकराम की कक्षा 10 में पढ़ रही बेटी सदासुखी, कक्षा छह में पढ़ने वाला पुत्र दीपक सहित करीब 15 बच्चे नाव पर सवार हो रहे थे। नाविक की मदद से सभी साइकिल भी चढ़ाने लगे।

एक ओर ज्यादा वजन होने से नाव असंतुलित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाव को सीधा करवाकर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रमाकांत पहुंचे। उन्होंने बताया कि नाव तिरछी होने से बच्चे बाढ़ के पानी में गिर गए थे। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदोरिया ने बताया कि नाव पलटने की सूचना किसी ने थाने पर नहीं दी है। उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें