फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मानों जन्नत की खुशियां उतर आईं

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मदर्स डे पर पहली बार मां बनने वाली महिलाएं खुशी से लबरेज नजर आईं। इनका कहना था कि नवजात मासूमों के चेहरे देखकर जन्नत उतरने का अहसास हो रहा है। रविवार को राममनोहर लोहिया अस्पताल में चार महिलाएं पहली बार मां बनीं। इनके परिजनों में भी खुशियों का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अस्पताल में अमेठी कोहना के ब्रजेश की पत्नी शशि ने बेटी को जन्म दिया। मां बनने के अहसास से यह बेहद खुश नजर आईं। इनका कहना था कि मां शब्द अपने आप में पूरा सुख देने वाला है। नन्हीं परी के आने से सारी खुशियां मिल गईं। उन्होंने इसके लिए ईश्वर का आभार जताया है। जाजपुर बंजारा की सोमवती पत्नी प्रदीप ने भी बेटी को जन्म दिया। इस दिन बेटी के आने से यह भी खुश थीं।
इनका कहना था कि मां बनने के अहसास से रोमांचित हूं। मां बनने का अहसास सबसे अच्छा होता है। मां के लिए बच्चे में सुख की दुनियां बसर करती है। इस दिन को हमेशा याद रखूंगी। टिमरूआ मऊदरवाजा के सुनील की पत्नी राजकुमारी ने भी बेटी को जन्म दिया है। इनका कहना है कि मां बनना ही सौभाग्य की बात होती है। मदर्स डे अब और खास हो गया है। बेटी को बेहतर संस्कार दूंगी।
विज्ञापन

भगवान की कृपा के बिना यह सुख नसीब नहीं होता है। मां के लिए संतान बहुत अहम होती है। नगला गिहार की सीता पत्नी रामनिवास के यहां भी पहली संतान जन्मी है। इन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यह व इनका पूरा परिवार खुशी से इतरा रहा था। इन्होंने कहा कि मां बनने के सुख से बेहतर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें